युधिष्ठिर ने क्या कारण बताया द्रौपदी और अपने भाईयों की मृत्यु का !

जब पाण्डव और द्रौपदी महाप्रस्थान के लिए गये तब सबसे पहले द्रौपदी, सहदेव,नकुल ,अर्जुन और भीम की मृत्यु हो गई। 

युधिष्ठिर ने सभी की मृत्यु का कारण बताया जो इस प्रकार है -

पांडव बहुत तेजी से चल रहे थे तभी द्रौपदी गिर गई। तब भीम ने युधिष्ठिर से पूछा," द्रौपदी ने कभी कोई पाप नहीं किया है फिर किस कारण वह नीचे गिर गई ?"

युधिष्ठिर ने कहा " द्रौपदी मन ही मन अर्जुन को सबसे अधिक प्रेम करती थी। यह पक्षपात है। इसलिए वह नीचे गिर गई।"

थोड़ी देर बाद सहदेव भी धरती पर गिर पड़े।

भीम ने युधिष्ठिर से पूछा," सहदेव तो हम लोगों की सेवा करता था और जिसमें अहम का नाम मात्र का भी नहीं था। वह क्यूं गिरा ?

युधिष्ठिर ने कहा " सहदेव किसी को अपने जैसा विद्वान नहीं समझता था उसी दोष से सहदेव का पतन हुआ।"


द्रौपदी और सहदेव की मृत्यु से शोक के कारण नकुल भी गिर पड़े।

नकुल के गिरने के बाद भीम ने युधिष्ठिर से पूछा," संसार में जिसके रूप की समानता करने वाला कोई नहीं था और हमेशा हमारी आज्ञा का पालन किया वह क्यूं गिर पड़ा ?

युधिष्ठिर ने कहा " नकुल को लगता था कि एकमात्र मैं ही सुन्दर हूं , इसलिए नकुल नीचे गिरे। "


द्रौपदी, सहदेव और नकुल की मृत्यु को देखकर अर्जुन भी दुःख के कारण गिर पड़े।

अर्जुन के गिरने के बाद भीम ने युधिष्ठिर से पूछा," अर्जुन तो कभी मजाक में भी झूठ नहीं बोलते फिर यह किस कर्म का फल है।"

युधिष्ठिर ने कहा " अर्जुन को अपनी वीरता का बहुत अभिमान था। अर्जुन ने कहा था कि मैं एक ही दिन में शत्रुओं को भस्म कर डालूंगा, लेकिन ऐसा किया नहीं। अर्जुन ने सभी धनुर्धरों का अपमान भी किया था। इसी से आज उन्हें ये फल भोगना पड़ा।"


और आगे जाने पर भीम भी गिर पड़े। तब भीम ने युधिष्ठिर को पुकारकर से पूछा," यदि पता हो तो मेरे इस पतन का कारण बताइए ?"

युधिष्ठिर ने कहा " तुम बहुत खाते थे और दूसरों को कुछ भी न समझ कर अपने बल की डिंग हांकते थे इसी वजह से तुम्हें धरासायी होना पड़ा।"

यह कहकर युधिष्ठिर भीम की ओर देखे बिना ही , कुत्ते के साथ आगे बढ़ गए।

Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?