चीन ने क्यों और कब दी भारत को धमकी !
भारत को चीन की धमकी
भारत पाकिस्तान युद्ध ,1965 के दौरान ही 16 सितंबर ,1965 को चीन ने भारत को एक चेतावनी दी। जिसमें भारत से कहा गया कि
"वह भारत - सिक्किम - चीन सीमा पर स्थित 56 सैनिक प्रतिष्ठानों को तुरन्त हटा ले,क्योंकि चीन के अनुसार उनका निर्माण भारत ने अवैध रूप से किया था।"
चीन ने कहा कि अगर भारत ने तीन दिन में ऐसा नहीं किया तो उसको गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।
चीन के इस चेतावनी से चिंतित सिवियत संघ और अमेरिका ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह स्थिति को और गंभीर ना बनाए।
भारत का जवाब
प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री ने चीन को स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि उनके द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है और भारत ने सिक्किम - चीन सीमा की अनदेखी नहीं की है।
बाद में 23 सितंबर ,1965 को भारत - पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम हो गया, तो पीकिंग रेडियो ने एक नाटकीय घोषणा करते हुए कहा कि
" भारतीय सैनिक प्रतिष्ठानों को तोड़कर अपनी सीमा में वापस चले गये।"
चीन की इस मनगढ़न्त कहानी को भारत सरकार के एक प्रवक्ता ने " उपजाऊ चीनी मस्तिष्क की उपज बताया।"
चीन और पाकिस्तान की मित्रता और चीन का स्वार्थी दृष्टिकोण थी वजह !
1959 से ही चीन , पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को सुधार रहा था। जब चीन में साम्यवादी सरकार की स्थापना हुई थी तब पाकिस्तान ने उसके प्रति कोई सहानुभूति नहीं जतायी थी।
जब अमेरिका के नेतृत्व में चीन के खिलाफ सेन्टो (CENTO) और सीटो ( SEATO ) बना , तब पाकिस्तान उसका एक सदस्य हो गया और उसकी सारी नीति चीन विरोधी थी।
कश्मीर विवाद पर तब चीन ने भारत का समर्थन किया। लेकिन सीमा विवाद को लेकर जब भारत और चीन में संघर्ष होने लगा , तब पाकिस्तान ने चीन का समर्थन किया। दोनों ने कई समझौते भी हुए।
पाकिस्तान और चीन की दोस्ती का आधार बस भारत विरोध था।
1962 में भारत - चीन युद्ध में भारत की हार से पाकिस्तान भी प्रोत्साहित हुआ और कश्मीर समस्या का सैनिक समाधान निकालने के लिए पाकिस्तान ने सितंबर 1965 में भारत पर आक्रमण कर दिया और इस लड़ाई में चीन ने पाकिस्तान का पूरी तरह साथ दिया। चीन ने भारत को आक्रामक बताया।
भारत - पाकिस्तान युद्ध,1965 में भारतीय सैनिकों ने , पाकिस्तानी सैनिकों के अमेरिकी शस्त्र और चीन में बने हथियार भी पकड़े।
इससे यह पता चलता है कि उस समय अमेरिका ,चीन और पाकिस्तान ये तीनों ही भारत विरोधी थे। इस युद्ध के दौरान चीन ने भारत - चीन सीमा पर भी तनाव पैदा करने की कोशिश की।
पाकिस्तान ने भारत के शत्रु के हैसियत से चीन को कराकोरम क्षेत्र में बसा दिया और पाक अधिकृत कश्मीर का ग 2600 वर्गमील जमीन चीन को सौप दिया।


Comments
Post a Comment