महाभारत में भगवत गीता अर्जुन के अलावा और किसने सुनी ?
महाभारत युद्ध में जब पांडवो और कौरवों की सेना कुरुक्षेत्र में आमने - सामने खड़ी थी तब अर्जुन अपने भाई बंधुओ को देखकर बहुत दुखी हुए और युद्ध न करने की इच्छा जताई। उस समय अर्जुन को समझाने और मार्गदर्शन के लिए श्री कृष्ण ने भगवत गीता का उपदेश दिया था।
श्री कृष्ण जब भगवत गीता का उपदेश दे रहे थे तब अर्जुन के अलावा दो और लोगों ने इसको सुना और देखा था। हनुमान जी और संजय।
हनुमान जी उस समय अर्जुन के रथ के ऊपर लगे ध्वज में विराजमान थे और संजय को श्री वेद व्यास जी द्वारा दिव्य दृष्टि का वरदान प्राप्त था। जिस कारण वे युद्ध में चल रही हर हलचल को महल में बैठकर भी देख और सुन सकते थे।

Comments
Post a Comment