महर्षि वेदव्यास कौन थे ?
वेद व्यास के पिता का नाम महर्षि पराशर और माता का नाम सत्यवती (मत्स्यगंधा) था। वेदव्यास का जन्म का नाम कृष्णद्वैपायन था।
उनका नाम कृष्णद्वैपायन इसलिए रखा गया, क्योंकि उनका रंग सांवला (कृष्ण) था और वे एक द्वीप पर जन्मे थे।
कृष्णद्वैपायन से पहले 27 वेदव्यास हो चुके थे। कृष्णद्वैपायन (वेदव्यास जी) 28 वें वेदव्यास थे।
वेद व्यास जी ने महाभारत की रचना की थी। वेदों को विभाजित करने का कार्य भी वेद व्यास जी ने ही किया था। इसी कारण इन्हें वेद व्यास के नाम से जाना जाता है।
महर्षि वेदव्यास की पत्नी का नाम वाटिका और वेदव्यास जी के पुत्र का नाम शुकदेव था।

Comments
Post a Comment