द्रौपदी का अपहरण किसने और क्यों किया ?

जब पांडव काम्यक वन में वास करते थे। उस समय एक दिन द्रौपदी को आश्रम में अकेले छोड़कर पांडव पुरोहित धौम्य की आज्ञा से ब्राह्मणों के लिए भोजन लेने चले गए थे।

उसी समय सिंधु देश के राजा जयद्रथ विवाह की इच्छा से शल्य देश की ओर जा रहे थे। उनके साथ और भी कई राजा थे।



जयद्रथ ने काम्यक वन में द्रौपदी को देखकर मोहित हो गया और अपने 6 भाइयों के साथ आश्रम के अंदर चला गया। जयद्रथ ने द्रौपदी को रानी बनाने और धन दौलत का लालच दिया।

जयद्रथ ने द्रौपदी को खुद से विवाह करने के लिए कहा लेकिन द्रौपदी ने मना कर दिया। अपनी बात को पूरा होते न देखकर जयद्रथ ने द्रौपदी का अपहरण कर लिया और उसे बल पूर्वक अपने रथ पर बैठा लिया। अपने साथ ले गया।


Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?