कुमारगुप्त प्रथम के पांचवे प्रकार का सोने का सिक्का!
5) सिंह मारने वाला -
सिक्के के आगे के भाग पर भारतीय वेष में खड़ी राजा की मूर्ति, सिंह को धनुष बाण से मार रहा है। अनेक प्रकार के लेख
१) साक्षादिव नरसिंहो सिंह महेंदो जयंय निशाम
२) क्षितिपति रजित महेन्द्र: कुमार गुप्तो दिवं जयति
३) कुमार गुप्तो विजयी सिंह महेन्द्रो दिवं जयति
४) कुमार गुप्तो युधि सिंह विक्रम:
५) बयाना के ढेर में कुछ ऐसे सिक्के मिले है जिन पर कुमार गुप्त भूवि सिंह विक्रम: खुदा है।
अन्य सिक्कों पर उपयुक्त लेख पाए जाते है।
पीछे के भाग पर सिंह पर बैठी अंबिका देवी की मूर्ति लेख श्री महेंद्र सिंह या सिंह महेंद्र:।

Comments
Post a Comment