कुमारगुप्त प्रथम का पहले प्रकार सोने का सिक्का!

 कुमारगुप्त प्रथम के 9 प्रकार के सोने के सिक्के मिलते है। कुमारगुप्त के सिक्के तौल में 124 से 126 ग्रेन तक के पाए गए है।


1) धनुर्धरांकित वाला सिक्का -

अलग - अलग तरह से राजा का नाम लिखने या नाम के नए होने के कारण कुमार गुप्त प्रथम के सिक्कों में कई भेद पाया जाता है। नाम लिखने का ढंग एक सा नहीं है। एक जगह पर " कुमार " राजा के हाथ के नीचे लिखा मिलता है। दूसरे सिक्कों पर केवल " कु " लिखा पाया जाता है। तीसरे ढंग में राजा का नाम कुमार या " कु " कुछ भी नहीं मिलता।


 इसके अलावा सिक्कों के आगे के भाग पर पांच तरह के लेख पाए जाते है।

धनुष बाण धारण किए हुए राजा की मूर्ति मिलती है तथा कुछ इस प्रकार के लेख मिलते है -

१) विजिता वनिर वनि पति: कुमार गुप्तो दिवं जयति 

२) जयति महित लां -

३) परम महाराजाधिराज श्री कुमार गुप्त:

४) महाराजाधिराज श्री कुमार गुप्त:

५) गुणेशो महीतलां जयति कुमार गुप्त:


सिक्के के पिछे के भाग पर पद्मासन पर बैठी हाथ में कमल लिए लक्ष्मी की मूर्ति और गुप्त लिपि में लेख "श्री महेंद्र:" मिलता है।

Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?