चन्द्रगुप्त विक्रमादित के चौथे प्रकार के सोने के सिक्के !

 4) सिंह युद्ध बाला -

इसमें राजा की अवस्था सिंह की दशा और लेख के कारण भेद पाए जाते है। चित्र से राजा के शरीर का गठन तथा बलिष्ट भुजाएं है। बयाना के सिक्कों में राजा सिंह को कुचलते हुए या युद्ध करते हुए दिखाया गया है। 


सिक्के के आगे उष्णीस तथा अन्य वस्त्राभूषण से सुसज्जित राजा की खड़ी मूर्ति , धनुष बाण से सिंह को मार रहा है। कभी तलवार का चित्र मिलता है और चार प्रकार के लेख 

१) नरेंद्र चन्द्र : प्रथितदिवं जयस्य जेयो भुवि विक्रम:

२) नरेंद्रसिंह चन्द्र गुप्त: पृथिवी जित्वा दिवं जयति

३) महाराजाधिराज श्री चन्द्र गुप्त:

४) देव श्री महाराजाधिराज श्री चन्द्र गुप्त: खुदे है।

सिक्के के पृष्ठ भाग पर लक्ष्मी सिंह पर बैठी है सिंह चन्द्र: या श्री सिंह विक्रम: या सिंह विक्रम: लिखा है।

Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?