कुमारगुप्त प्रथम के नवे प्रकार का सिक्का ! भाग - 4
4) छत्र वाला सिक्का -
सबसे पहले चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने छत्र वाला सिक्का तैयार कराया था। लेकिन कुमार गुप्त प्रथम का कोई भी ऐसा सिक्का भरतपुर के वयाना के ढ़ेर से पहले नहीं मिला था। यह सिक्का चंद्रगुप्त द्वितीय के सिक्के से मिलता जुलता है।
इस सिक्के के आगे के भाग पर तलवार पर हाथ रखे राजा खड़ा है। दाहिने हाथ से अग्नि में आहुति छोड़ रहा है । पीछे बौना छत्र लिए खड़ा है।
पीछे के भाग पर दाएं हाथ में नाल लिए खड़ी देवी की आकृति पायी जाती है।
Comments
Post a Comment