चन्द्रगुप्त प्रथम के सिक्के !
चन्द्रगुप्त प्रथम का एक ही प्रकार का सिक्का मिला है यह सिक्का चन्द्र के लिच्छवी राज पुत्री कुमार देवी के साथ विवाह के स्मारक में तैयार किया गया था।
अप्रभाग पर चन्द्र गुप्त प्रथम टोपी कोट, पायजामा और आभूषण पहने खड़ा है। उसी के समीप वस्त्र आभूषणों से सुसज्जित कुमार देवी का चित्र है।
राजा रानी को अंगूठी भेंट रहा है। बाई ओर चन्द्र गुप्त और दाहिनी ओर "श्री कुमार देवी " लिखा है। पीछे की तरह सिंह वाहिनी लक्ष्मी का चित्र है। हाथ में नाल युक्त कमल लिए बैठी है। पैर के नीचे कमल है और लिच्छवय: लिखा है।


Comments
Post a Comment