कुमारगुप्त प्रथम के नवे प्रकार का सिक्का ! भाग - 2
2) गजारोही सिंह मारने वाला -
इन सिक्कों की बनावट , कला और दृश्य में गजारोही सिक्के से समता पायी जाती है लेकिन अंतर यह है कि आगे के भाग में हाथी के पैर तले सिंह पड़ा हुआ है। बाकी बातें वैसी ही है।
इस सिक्के के आगे की ओर राजा हाथी पर बैठा है। उसके पीछे छत्र ताने महावत है। नीचे सिंह की आकृति है जिसको हाथी पैर से दबा रहा है और वह सिर घुमाकर हाथी के पैर काटने के लिए तत्पर है।
सिक्के भी के पीछे के भाग में कमल पर लक्ष्मी खड़ी है। उसके दाएं ओर पद्म और बाएं ओर शंख रखा है।
Comments
Post a Comment