चन्द्रगुप्त विक्रमादित के छठे प्रकार के सोने के सिक्के !

 6) चक्र विक्रम वाला सिक्का -

चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य का छठे प्रकार का एक सिक्का देर से मिला जो सबसे विचित्र ढंग का है। इसको देखने से पता चलता है कि भगवान् विष्णु विक्रमादित्य की त्रैलोक्य का राज्य भेंट कर रहे है।


 इसमें सिक्के के आगे के भाग पर गदा युक्त भगवान् विष्णु (तीन प्रभामंडल से युक्त) की आकृति , उसके बायी ओर (एक प्रभामंडल युक्त) राजा खड़ा है। विष्णु तीन गोलाकार वस्तु राजा को भेंट कर रहे है। कोई लेख नहीं मिलता है।


पीछे के भाग पर बाएं हाथ में सनाल कमल लिए लक्ष्मी खड़ी है। उनके दाएं हाथ के नीचे शंख है। लेख चक्र विक्रम: पाया जाता है।

इस सिक्के से ज्ञात हो जाता है कि (शंख गदा पद्मआदि युक्त) भगवान विष्णु को उपासना चन्द्रगुप्त द्वितीय करता था।

Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?