भारतीय खगोलशास्त्री एम. के. वायनू बप्पू की पसंदीदा बातें!
1) वे एक अच्छे वक्ता थे और इस कारण स्कूल में उनकी बहुत प्रशंसा होती थी।
2) अपने कॉलेज में उन्होंने विज्ञान क्लब आयोजित किया और कॉलेज पत्रिका का संपादन भी किया।
3) कॉलेज फिजिक्स एसोसिएशन के सचिव की हैसियत से उन्होंने विज्ञान के विषयों पर कई लोकप्रिय भाषण आयोजित किये।
4) वो शौकिया पेंटर भी थे और उन्हें साहित्य में भी रूचि थी।
5) उन्हें अंग्रेजी कविताओं से प्रेम था और मिर्जा गालिब उनके उनके सबसे प्रिय कवि थे।
6) कॉलेज में वो एक शानदार क्रिकेटर और टेनिस खिलाड़ी थे।
7) उनकी पसंदीदा किताब थी - " द स्पिरिट ऑफ सेंट लुई " जो प्रसिद्ध हवाबाज चाल्स लिंडबर्ग की अमर गाथा है।
8) विज्ञान और कला दोनों क्षेत्रों में वायनू के रोल मॉडल विख्यात वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा थे।
9) वायनू की कलाकृतियों को आज भी उनके द्वारा स्थापित विभिन्न वेदशालाओं में देखा जा सकता है।
10) बचपन से ही वायनू निजामिया ऑब्जरवेटरी (वेधशाला ) में दूरबीन देखी थी।
Comments
Post a Comment