नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले एशियन और अश्वेत व्यक्ति !
चंद्रशेखर वेंकट रमन के सम्मान
1) सर अरनेस्ट रदरफोर्ड ने " रमन इफेक्ट" की खोज की जानकारी रॉयल सोसायटी को दी जिसके बाद ब्रिटिश सरकार ने रमन को नाइटहुड का सम्मान दिया।
2) 10 दिसंबर 1930 में रमन को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
रमन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले एशियन और अश्वेत व्यक्ति थे।
3) 1930 में, उन्होंने रॉयल सोसाइटी का ह्यूजेस पदक प्राप्त किया।
4) 1941 में, उन्हें फ्रैंकलिन इंस्टीट्यूट द्वारा फिलाडेल्फिया में फ्रैंकलिन पदक से सम्मानित किया गया था।
5) 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
6) 1957 में उन्हें लेनिन शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
रमन प्रभाव की खोज के लिए भारत हर साल 28 फरवरी को " राष्ट्रीय विज्ञान दिवस " मनाता है।

Comments
Post a Comment