भारतीय वैज्ञानिक जिन्होंने आयनोस्फीयर और मौसम - बदलाव के लिए काम किया !
अशेष प्रसाद मित्रा ( 1927 - 2007 )
अशेष प्रसाद मित्रा ने आयनोस्फीयर और मौसम - बदलाव के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य किया। उन्होंने अपने गुरु प्रोफेसर शिशिर कुमार मित्रा ( एफआरएस) के क्षेत्र में शोध कार्य को दक्षता से आगे बढ़ाया।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
1) अशेष प्रसाद मित्रा का जन्म 21 जनवरी 1927 में कलकत्ता में हुआ और यहीं उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी हुई।2) उनके पिता स्कूल में शिक्षक थे।
3) मित्रा अपनी कक्षा में हमेशा प्रथम आते थे।
4) कलकत्ता विश्वविद्यालय से एमएससी की पढ़ाई समाप्त करने के बाद उन्होंने प्रोफेसर शिशिर कुमार मित्रा (एफआरएस) की प्रयोगशाला में काम शुरु किया।
किताब
उन्होंने 200 से अधिक वैज्ञानिक शोधपत्र के साथ - साथ कई पुस्तकें लिखी या उनका संपादन किया। जो इस प्रकार है -1) एडवांसेज इन स्पेस एक्सप्लोरेशन (1979 ,संपादित )
2) आइनोस्फिरिक इफैक्ट्स ऑफ सोलर फ्लेर्स
3) हयूमन इंफ्लूएनसिस ऑन एटमॉस्फियर
वो कई वैज्ञानिक शोध पत्रिकाओं के संपादन मंडल के सदस्य भी थे।
जैसे - जेनरल ऑफ एटमॉस्फियरिक एंड टेरेस्ट्रियल फिजिक्स,स्पेस साइंस रिव्यूस,इंडियन जेनरल ऑफ रेडियो एंड स्पेस फिजिक्स और मौसम।
पुरस्कार
1) शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 1986 में।
2) पद्म भूषण 1989 में।
3) 1988 में रॉयल सोसायटी ऑफ लंदन का फेलो मनोनीत किया गया।
वो कई अन्य प्रतिष्ठित विज्ञान अकादमियों के सदस्य भी थे।


Comments
Post a Comment