सन् 1600 से 1660 में बनारस के कुछ घाटों और मुहल्लो के नाम

बनारस के कुछ घाटों और मोहल्लों के नाम हमें वरदराज (सन् 1600 से 1660 ईसवी) के गिवार्ण - पद - मजरी में मिलते हैं।


1) राजघाट -

प्राचीन बनारस यही बसा था और यही पर बनारस की सबसे पुरानी बस्ती है।

2) ब्रह्म घाट - 

पंचगंगा के बगल में आज कल का ब्रह्म घाट है।

3) दुर्गा घाट -

पंचगंगा के पास आज कल का दुर्गा घाट है।

4) बिंदुमाधव घाट -

पंचगंगा पर माधवराव के धरहरे के नीचे वाला घाट।

5) मंगलागौरी घाट -

यह घाट भी राम घाट के बगल में है।

6) राम घाट - 

आज भी पंचगंगा के पास राम घाट विद्यमान है।

7) त्रिलोचन घाट -

गाय घाट के पास वाला त्रिलोचन घाट ।

8) अग्निश्वर घाट -

राम घाट के पास।

9) नागेश्वर घाट -

इसका पता नहीं।

10) वीरेश्वर घाट -

मणिकर्णिका घाट से सटा हुआ घाट।

11) सिद्ध विनायक घाट - 

बनारस का सिद्ध विनायक मोहल्ला ।

12) स्वर्गद्वार प्रवेश  -

इसका पता नहीं।

13) मोक्षद्वार प्रवेश  -

इसका पता नहीं।

15) गंगाकेशव पार्श्व -

शायद इसका तात्पर्य आदि केशव घाट से है।

16) जरासंध घाट - 

दशाश्वमेध घाट के पास का मिर घाट का यह प्राचीन नाम है।

17) वृद्धादित्य घाट -

इसका पता नहीं।

18) सोमेश्वर घाट -

इसका पता नहीं।

19) रामेश्वर - 

पंचकोशी यात्रा में रामेश्वर नाम का तीर्थ था।

20) लोलार्क-

अस्सी के पास लोलार्क कुंड है।

21) अस्सी संगम -

आधुनिक अस्सी घाट।

22) वरुणा संगम -

वरुणा संगम - राजघाट के आगे जहां बरना गंगा में मिलती है।

23) लक्ष्मीनृसिंह -

यह मुहल्ला अथवा मंदिर बिंदुमाधव घाट के ऊपर था।

24) पंचगंगेश्वर मंदिर - 

इसका भी मंदिर बिंदुमाधव घाट के ऊपर था।

25) दक्षेश्वर -

इसका पता नहीं।

26) दुग्ध विनायक -

आज कल का दूध विनायक मुहल्ला ।

27) कालभैरव -

आज का भैरवनाथ मुहल्ला।

28) दशाश्वमेध घाट -

आजकल का सुप्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट।

29) चतु पष्टीयोगिनी घाट - 

दशाश्वमेध घाट के पास चौसट‌्ठी घाट।

30) सर्वेश्वर घाट -

इसका पता नहीं।

31) मानसरोवर घाट -

आज का मानसरोवर घाट। इस मोहल्ले को अवध नरेश मानसिंह ने बनवाया था।

32) आदि विश्वेश्वर -

इनका मंदिर भी गिवार्ण - पद - मजरी के अनुसार बिंदुमाधव घाट पर था।

33) केदार घाट -

आधुनिक केदार घाट।

Comments

  1. Bs 33 ghato ka ullekh hai or nhi

    ReplyDelete
    Replies
    1. Yahan sabhi ghato k naam Nahi,balki Kuch purane muhallo k naam hai.
      Thanks,

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?