बनारस के रामनगर किले की स्थापना किसने करवाई ?

रामनगर के किले के स्थापना के विषय में दो राजाओं का जिक्र है -

रामनगर किला

गंगा के पूर्वी तट पर 1742 में राजा मंशाराम द्वारा रामनगर किला स्थापित किया गया था।

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद अन्य देशी रियासतों की भांति यहां भी राजतंत्र की समाप्ति हो गई और बनारस राज्य देशी रियासत का भी भारतीय गणराज्य में विलय हो गया।



रामनगर दुर्ग में संग्रहीत अति दुर्लभ कलाकृतियों को सुरक्षित रखने के विचार से महाराजा विभूति नारायण सिंह ने दुर्ग के अंदर ही एक संग्रहालय में समस्त राजसत्ता और राज परिवार की कलाकृतियों को कई वीथिकाओं में सुसज्जित कराकर रखा था।

किले का निर्माण

इस किले का निर्माण 17 वीं शताब्दी में राजा बलवंत सिंह ने कराया था।

 यह महल काशी नरेश का शाही निवास था। इस संग्रहालय का सबसे अहम हिस्सा विद्या मंदिर है, जो शासकों के काल की अदालत का प्रतिनिधित्व करता है।

 इस किले में रखी तोप, चांदी का सिंहासन और कई ऐसी चीजें हैं जो अंग्रेजों के समय की याद दिलाती हैं।



 रामनगर किले में स्थित सरस्वती भवन में मनुस्मृतियों पांडुलिपियों, विशेषकर धार्मिक ग्रंथों का दुर्लभ संग्रह सुरक्षित है।



यहां गोस्वामी तुलसीदास की एक पांडुलिपि की मूल प्रति भी रखी है।

यहां मुगल मिनियेचर शैली की बहुत सी पुस्तकें रखी हैं, जिनके आवरण पृष्ठ काफी सुंदर हैं।

Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?