बनारस के सारनाथ में खुदाई में क्या - क्या मिला है ? भाग -2

7) धमेख स्‍तूप -

इसके बारे मान्‍यता है कि यहीं भगवान बुद्ध ने अपने शिष्‍यों को प्रथम उपदेश दिया था।

यह 143 फीट ऊंचा है,यह स्‍तूप ठोस गोलाकार बुर्ज की भांति दिखता है। धमेख स्‍तूप की नींव सम्राट अशोक के समय रखी गई थी, जबकि इसका विस्‍तार कुषाण काल में हुआ।

                   धमेख स्तूप

 गुप्‍तकाल में यह पूरी तरह तैयार हुआ था। इसका व्‍यास 93 फीट (28.5 मीटर) और ऊंचाई 143 फीट (33.35 मीटर) और भूमिगत भाग सहित कुल ऊंचाई 42.60 मीटर है।

8) अशोक स्तंभ -

सारनाथ में 1904 - 1905 में अशोक स्तंभ खुदाई में मिली।

           अशोक स्तंभ (ऊपर का हिस्सा )

         अशोक स्तंभ (नीचे का हिस्सा)

 लगभग 8 फीट ऊंचा ( 15.25 मीटर ) और इतनी ही गोलाई में बना अशोक स्तंभ ईसा पूर्व तीसरी सदी का है।

9) मूलगंध कुटी अवशेष -

ह्वेन सांग के अनुसार इसकी ऊंचाई 61 मीटर थी। इसमें लगे अलंकृत ईटों और बनावट को देखने के बाद इतिहासकार इसे गुप्तकाल का मानते हैं।


                   मूलगंध कुटी

10) अन्य सामान -

सारनाथ में 284 मूर्तियां और तरह - तरह के सामान भी खुदाई में मिले है जो संग्रहालय में रखे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?