चीन और भारत में व्यापार कब शुरू हुआ ?
🏵️ईसा के बहुत पहले से ही भारत और चीन के बीच जल और थल दोनों ही मार्गों से व्यापारिक संबंध थे।
🏵️पहली शताब्दी ईसवी के चीनी ग्रंथ से पता चलता है कि चीन का ची हुआंग - चे (काञ्ची) के साथ समुद्री मार्ग से व्यापार होता था।
🏵️पहली से छठवीं ईसवी के बीच चीनी सम्राट ने हुआंग -चे के शासक के पास बहुमूल्य उपहार भेजे और उससे एक दूतमंडल चीन भेजने को कहा।
🏵️इस बात से पता चलता है कि ईसा पूर्व कि द्वितीय अथवा पहली शताब्दियों में भारत और चीन के बीच समुद्री मार्ग से विधिवत सम्पर्क स्थापित हो चुका था।

Comments
Post a Comment