महाभारत में किस स्त्री का विवाह दूसरी स्त्री से हुआ था ?

पांचाल देश के राजा द्रुपद की पत्नि को कोई संतान नहीं थी। द्रुपद ने भगवान शिव की तपस्या करके शिव जी को प्रसन्न किया।
तब शिव जी ने उन्हें वरदान दिया कि " तुम्हें एक ऐसी कन्या उत्पन्न होगी जो बाद में पुरुष हो जायेगा।"




समय आने पर द्रुपद की पत्नि को एक सुंदर कन्या उत्पन्न हुई। लेकिन राजा द्रुपद ने किसी को भी कन्या के उत्पन्न होने की बात नहीं बताई ,लोगों में यह बात फैलाई गई की राजा के यहां पुत्र ने जन्म लिया है।

इस कन्या का नाम शिखंडी रखा गया।शिखंडी ने द्रोणाचार्य की शिष्य रही। एक बार राजा द्रुपद की पत्नि ने उनसे कहा कि शिव जी के कहने के अनुसार हमारी कन्या बाद में पुरुष हो जाएगी ,तो हमें इसका विवाह भी करना चाहिए।

अपनी पत्नि की बात मानकर द्रुपद ने अपनी कन्या शिखंडी का विवाह दशार्ण देश के राजा हिरण्यवर्मा की पुत्री से कर दिया। 

राजा हिरण्यवर्मा को शिखंडी के स्त्री होने का पता नहीं था अनजाने में उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह एक स्त्री से कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?