राजगुरू भाग - 2

 गिरफ्तारी और फांसी 

राजगुरू , भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद आदि ने मिलकर स्कॉट वध की योजना बनायी, क्योंकि स्कॉट ने ही साइमन कमिशन के खिलाफ़ होने वाले प्रदर्शन में लाठी चार्ज की आज्ञा दी थी। जिसमें लाला लाजपतराय को निशाना बनाकर जानबूझ कर उन्हें लाठियों से पिटवाया था। जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई थी।


इसलिए क्रान्तिकारियों ने स्कॉट को मारने की योजना बनायी और उसे मारने पहुंचे। भगत सिंह गोली चलाने ही वाले थे कि तभी जल्दी में आगे बढ़कर गोली चला दी। लेकिन बाद में पता लगा कि वो स्कॉट नहीं बल्कि सांडर्स था।


भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने असेंबली बम धमाके मामले में खुद को गिरफ्तार करवाया। फिर गिरफ्तारियों का सिलसिला शुरू हुआ और इसी बीच राजगुरु भी गिरफ्तार कर लिए गए। 


17 सितंबर 1928 को किसी व्यक्ति की मुखबिरी से राजगुरू को पुने से गिरफ्तार कर लाहौर लाया गया। 


 7 अक्टूबर 1930 को राजगुरु, सुखदेव और भगतसिंह को फांसी की सजा सुनाई गई। 23 मार्च 1931 को भगत सिंह और सुखदेव के साथ राजगुरू को भी फांसी दे दी गई थी।

Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?