संसार की सबसे पुरानी रोटी !

दुनिया में सबसे पहले कहीं भी खेती होने के जो प्रमाण मिले है वो साढ़े नौ हजार साल से ज्यादा पुराना नहीं है।

इसे 1000 साल में पहले भी मान ले, तो भी यही कहना होगा कि ये रोटियां खेती शुरू होने से कम से कम 4000 साल पहले पकी थी।



संसार की सबसे पुरानी सभ्यता तुर्की, सीरिया ,जॉर्डन
और इजरायल के अर्धचंद्राकार इलाके में दर्ज की गई है जहां सबसे पहले खेती होने के प्रमाण मिलते है।

जिन चूल्हों में साढ़े चौदह हजार साल ( इंसानी पीढ़ियों के अनुसार बात करे तो लगभग 7 सौ पीढ़ी ) 
पुरानी जली हुई रोटियों के 24 अवशेष के पाए गए है।


वह " जॉर्डन " कि शुबैका - 1 साइट में स्थित है। यह जमीन में खुदा हुआ, पाषाणकालीन चूल्हा या तंदूर है जिसमें रोटियां पकाते हुए लोग किसी इंसानी हमले, प्राकृतिक आपदा या जानवर के डर से इन्हें आधा पका ही छोड़ कर भाग गए होंगे।

कार्बन डेटिंग के जरिए इनकी उम्र निकाली गई थी।


यह इलाका नटूफियन सभ्यता से जोड़कर देखा जाता है जिसका समय साढ़े 12 हजार साल पहले से लेकर साढ़े 9 हजार साल के बीच का माना जाता रहा है।


इस सभ्यता ने ही पहली बार एक जगह टिककर रहना शुरू किया। यही संसार की सबसे पुराना शहर जेरिको
बसाया।

 लेकिन जिस पाषाणकालीन चूल्हे में इन जली रोटियों के अवशेष पाए गए है, वह अगर किसी और अधिक पुरानी सभ्यता से नहीं जुड़ा है तो नटूफियन सभ्यता  को निर्धारित समय से 2000 साल पीछे ले जाने का श्रेय उसी को जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?