पुरुवंश का संपूर्ण वर्णन भाग - 2

23) अहीर -

इनकी पत्नी का नाम सुदेवा और उनके पुत्र का नाम ऋक्ष था।

24) ऋक्ष -

इनकी पत्नी का नाम ज्वाला और उनके पुत्र का नाम मतिंनार था।

25) मतिंनार -

इनकी पत्नी का नाम सरस्वती और उनके पुत्र का नाम तंसु था

26) तंसु -

इनकी पत्नी का नाम कलिंगी और उनके पुत्र का नाम ईलिन था।

27) ईलिन -

इनकी पत्नी का नाम रथंतरी था। जिनसे दुष्यंत और दुष्यंत के अलावा चार और पुत्र थे।

28) दुष्यंत -

इनकी पत्नी का नाम शकुंतला और उनके पुत्र का नाम भरत था।

 29) भरत -

इनकी पत्नी का नाम सुनंदा और उनके पुत्र का नाम भूमन्यु था।

30) भूमन्यु -

इनकी पत्नी का नाम विजया और उनके पुत्र का नाम सुहोत्र था

31) सुहोत्र -

इनकी पत्नी का नाम सुवर्णा और उनके पुत्र का नाम हस्ती था। उन्होंने ही हस्तिनापुर बसाया।

32) हस्ती  -

इनकी पत्नी का नाम यशोधरा और उनके पुत्र का नाम विकुण्ठन था।

33) विकुण्ठन -

इनकी पत्नी का नाम सूदेवा और उनके पुत्र का नाम अजमीढ़ था।

34) अजमीढ़ -

इनकी कई पत्नियां थीं जिनसे 124 पुत्र हुए। जिनमें से भरत वंश के प्रवर्तक का नाम संवरण था।

35) संवरण -

इनकी पत्नी का नाम तपती और उनके पुत्र का नाम कुरु था।

36) कुरु -

इनकी पत्नी का नाम शुभांगी और उनके पुत्र का नाम विदूरथ था।

37) विदूरथ -

इनकी पत्नी का नाम संप्रिया और उनके पुत्र का नाम अनश्वा था।

38) अनश्वा -

इनकी पत्नी का नाम अमृता और उनके पुत्र का नाम परीक्षित था।

Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?