सुखदेव भाग - 8
सुखदेव और किशोरी लाल के अतिरिक्त एक और व्यक्ति था जो जानता था कि गुलाम रसूल की दुकान पर बमों से संबंधित कुछ पुर्जे बनाएं जाते है।
हेड कांस्टेबल नूर शाह ने अपने दोस्त जलालुद्दीन की सहायता से बम फैक्ट्री का पता लगा लिया और काश्मीर बिल्डिंग की बम फैक्ट्री से सुखदेव, जयगोपाल और किशोरी लाल को गिरफ्तार कर लिया। बाकी लोगों को 15 अप्रैल ,1929 को सुबह अंधेरे में ही गिरफ्तार कर लिया।
सुखदेव की गिरफ़्तारी के समय उन्होंने कोई कागज मुंह में डालकर निगल लिया था। जिसमें पार्टी के कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां थी। इसके बावजूद भी बम फैक्ट्री से पुलिस को बहुत कुछ हाथ लगा।
महारनपुर बम फैक्ट्री 13 मई, 1929 को पकड़ी गई और शिव वर्मा, गया प्रसाद निगम , जयदेव कपूर गिरफ्तार कर लिए गए।
भूख हड़ताल
9 फरवरी 1930 को सुखदेव ने भारतीय जेलों के सुधार के लिए जेल में दूसरी भूख हड़ताल की जिसके फलस्वरूप सरकार को जेल के सुधार के लिए कदम उठाने पड़े।

Comments
Post a Comment