राम प्रसाद "बिस्मिल"भाग - 12

5) राम प्रसाद जी के पहले उनकी माता का एक पुत्र जन्म लेते ही मर गया था। बिस्मिल जी का स्वास्थ भी जन्म के कुछ समय बाद बिगड़ने लगा।

 तब एक फकीर ने कहा कि" एक सफेद खरगोश को उनके ऊपर से घुमाकर जमीन पर छोड़ दें ,अगर कोई बीमारी होगी तो खरगोश मर जायेगा। ऐसा ही किया गया और खरगोश ने तीन चार चक्कर काटे और मर गया और बिस्मिल जी धीरे - धीरे स्वस्थ होने लगे।




6) राम प्रसाद बिस्मिल के परिवार में लड़कियों को पैदा होने के बाद मार डालने की प्रथा थी। उनकी माता ने इसका विरोध किया और अपनी बेटियों को बहुत प्यार से पाला।


7) बिस्मिल जी ने एक पुस्तक प्रकाशित की जिसका नाम "अमेरिका को स्वाधीनता कैसे मिली"। पुस्तक की बिक्री से 600 रुपए की आमदनी हुई। इन पैसों का इस्तेमाल गुप्त समिति के लिए किया गया।


8) राम प्रसाद बिस्मिल को बचपन के बहुत सी बुरी आदतें लग गई थी। जैसे - गंदे नॉवेल पढ़ना, चोरी करना, सिगरेट पीना,आदि। आर्य समाज के सम्पर्क में आने पर उनकी ये सभी बुरी आदतें छूट गई और उनके सहपाठी सुशील चंद्र सेन की सहायता से बिस्मिल जी की सिगरेट की लत भी छूट गई।


9) फांसी के तीन दिन पहले ही उन्होंने अपनी आत्मकथा का आखिरी अध्याय पूरा किया था। 

गोरखपुर जेल में रहकर बहुत सारी रचनाएं लिखीं थी लेकिन उसे भी जेल प्रशासन ने जला दिया। बिस्मिल जी के फांसी से पहले उनकी आत्मकथा किसी जानने वाले के हाथ बाहर भिजवा दी थी।


Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?