राम प्रसाद बिस्मिल भाग - 1

प्रारंभिक जीवन

1) राम प्रसाद का जन्म ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष 11 संवत् 1954 विक्रमी (सन् 1897 ई.) को यूपी के शाहजहांपुर में हुआ था। मैनपुरी बिस्मिल जी का ननिहाल था।




1) राम प्रसाद बिस्मिल के दादा जी का नाम नारायणलाल था। यह शाहजहांपुर के रहने वाले थे। 


2) राम प्रसाद बिस्मिल के पिता का नाम मुरलीधर और उनकी माता का नाम मूलमति देवी था। उनके चाचा का नाम कल्याणमल था।




3) राम प्रसाद बिस्मिल के पिताजी म्युनिसिपैलिटी में 15 रुपए मासिक वेतन की नौकरी करते थे। फिर उन्होंने 2 साल के बाद नौकरी छोड़ कर अपना व्यवसाय शुरू कर दिया और कचहरी में सरकारी स्टांप बेचने लगे। 

उन्होंने तीन बैलगाड़ियां भी बनाई थी जो किराये पर चला करती थी।

 

5) राम प्रसाद बिस्मिल के पहले एक भाई ( जिसका जन्म के कुछ समय बाद ही देहांत हो गया) और बाद में 5 बहनें और 3 भाई पैदा हुए। आगे चलकर दो बहनों और दो भाइयों का देहांत हो गया। जिनका नाम शास्त्री देवी , भगवती देवी , ब्रह्मा देवी , सुशील चंद्र , और राम प्रसाद बिस्मिल था। 

शिक्षा

 उन्होंने घर पर ही हिन्दी पढ़ना और लिखना सिखा था। राम प्रसाद बिस्मिल को सात वर्ष कि आयु में घर पर ही हिन्दी अक्षरों को बोध कराना शुरू कर दिया था।


कुछ समय बाद उन्हें उर्दू शिक्षा के लिए एक मौलवी साहब के पास मकतब में भेजा जाने लगा। 


बाद में उन्हें रोटीगोदाम स्थित प्राथमिक पाठशाला में दाखिला दिलाया गया। 


जब राम प्रसाद को अंग्रेज़ी पढ़ने की इच्छा हुई तब उनके पिता ने उनका दाखिला ए. वी. रिच स्कूल में पांचवी कक्षा में करा दिया।

राम प्रसाद बिस्मिल ने 1916 में 9 वीं कक्षा में दाखिला लिया।

Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?