सुखदेव भाग - 12
सुखदेव से जुड़ी कुछ बातें
1) सुखदेव की रुचि पढ़ने लिखने में थी और उनकी माता उन्हें देश प्रेम की कहानियां सुनाया करती थी। जिससे उन्हें देश भक्ति की प्रेरणा मिलती थी।
2) सुखदेव बेहद सुलझे हुए और बेझिझक अपनी बात कहने वालों में से थे।
3) सुखदेव रानी लक्ष्मीबाई से बहुत प्रभावित थे।
4) सुखदेव क्रांतिकारी पार्टी की पंजाब शाखा के प्रमुख थे।
5) 15 अप्रैल 1919 को पूरे पंजाब में मार्शल लॉ लागू कर दिया और स्कूलों में अंग्रेज़ी अफसर तैनात कर दिए गये और सलामी का हुक्म हुआ। सुखदेव ने अफसर को सलामी नहीं दी और जब तक ये कानून रहा सुखदेव स्कूल भी नहीं गये।
6) सुखदेव के भाई मथुरादास ने 1980 में " अमर शहीद सुखदेव " नामक एक किताब लिखी थी।

Comments
Post a Comment