शक राजा अवदगश के मिश्रित धातु और तांबे के सिक्के !
गुदुफर के बाद अवदगश (Abdagases) नामक राजा हुआ जो गुदुफर का भतीजा था। इनके दो प्रकार के मिश्र धातुओं के सिक्के और एक प्रकार के तांबे के सिक्के मिले है।
1) पहले प्रकार के सिक्कों पर एक ओर घोड़े पर सवार राजा की मूर्ति और दूसरी ओर ज्यूपिटर की मूर्ति है।
2) दूसरे प्रकार के सिक्कों पर एक ओर घोड़े पर सवार राजा की मूर्ति और दूसरी ओर विजया देवी को हाथ में लेकर खड़े हुए ज्यूपिटर की मूर्ति है।
इन दोनों प्रकार के सिक्कों पर एक ओर यूनानी अक्षरों में अवदगश का नाम और उपाधि और दूसरी ओर खरोष्ठी अक्षरों में " महर जस रजतिरजस गदफर भ्रतपुत्रस अवदगश " लिख हुआ है।
तांबे के सिक्कों पर एक ओर राजा का मस्तक और दूसरी ओर विजया देवी की मूर्ति है। लेकिन उसमें खरोष्ठी अक्षरों में " गदफर भ्रतपुत्रस " विशेषकर नहीं मिलता है।
Comments
Post a Comment