शक राजा अय के अन्य सिक्के ! भाग- 1
इसके अलावा अय के और दो प्रकार के तांबे के दुष्प्राप्य सिक्के है -
चांदी और तांबे के कई सिक्कों पर एक ओर यूनानी राजा अक्षरों में अय का नाम और उपाधि तथा दूसरी ओर खरोष्ठी अक्षरों में अयिलिप का नाम और उपाधि है।
इनमें तीन प्रकार के चांदी के और एक प्रकार के तांबे के सिक्के मिलते है।
1) पहले प्रकार के चांदी के सिक्कों में एक ओर घोड़े पर सवार और हाथ में शूल लिए राजा की मूर्ति और दूसरी ओर हाथ में ताल वृक्ष की शाखा लिए हुए देवी की मूर्ति है।
2) दूसरे प्रकार के सिक्कों में दूसरी ओर हाथ में ताल वृक्ष की शाखा लिए हुए देवी की मूर्ति है।
3) तीसरे प्रकार के सिक्कों पर एक ओर हाथ में चाबुक लिए हुए घोड़े पर सवार राज मूर्ति और दूसरी ओर विजया देवी को हाथ में लिए खड़े ज्यूपिटर की मूर्ति है।
तांबे के सिक्कों पर एक ओर हरक्यूलिस की मूर्ति और दूसरी ओर घोड़े की मूर्ति थे।
Comments
Post a Comment