यूनानी राजा मेनंद्र के तांबे के सिक्के ! भाग 1

  मेनंद्र के सात प्रकार के तांबे के सिक्के है-

 1) पहले प्रकार के सिक्कों पर एक ओर यूनानी देवता पैलास और दूसरी ओर विजया देवी की मूर्ति है।


2) दूसरे प्रकार के सिक्कों पर एक ओर शिरस्त्राण पहने हुए राजा का मस्तक और दूसरी ओर ‌चर्म पर राक्षस का मुख है।


3) तीसरे प्रकार के सिक्कों पर एक ओर सांड की मूर्ति और दूसरी ओर त्रिपद वेदी है।


4) चौथे प्रकार के सिक्कों पर एक ओर मुकुट पहने हुए राजा का मुख और दूसरी ओर पैलास की मूर्ति है।

5) पांचवे प्रकार के सिक्कों पर एक ओर शिरस्त्राण पहने हुए राजा का मस्तक और दूसरी ओर पैलास की मूर्ति है।


 6) छठे प्रकार के सिक्कों पर एक ओर हाथी का मस्तक और दूसरी ओर एक गदा है।


7) सातवें प्रकार के सिक्कों पर एक ओर योद्धा के वेश में राजा की मूर्ति और दूसरी ओर एक बाघ की मूर्ति है।

इसके अलावा मेनंद्र के तांबे के कुछ सिक्के दुष्प्राप्य सिक्के भी है। जिनकी सूची हाइटहेड ने दी है। इनमें से छ: प्रकार के सिक्के दूसरी तरह के सिक्के कहे जा सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?