भारतीय शरीर - वैज्ञानिक (फिजियोलॉजिस्ट) ,औतार सिंह पेंटर !
औतार सिंह पेंटर (1925 - 2004)
औतार सिंह पेंटर शायद भारत के सबसे पहले शरीर - वैज्ञानिक (फिजियोलॉजिस्ट) थे।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
1) औतार सिंह का जन्म 1925 में मोगौक " बर्मा " में हुआ था। जहां उनके पिता ब्रिटिश मेडिकल सर्विस में काम करते थे।
2) उन्होंने 14 साल की उम्र में लाहौर से दसवीं की परीक्षा पास की और उसके बाद फौरमैन क्रिस्टियन कॉलेज से इंटर पास किया।
3) 1943 में उन्होंने किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया,इसमें बर्मा की सरकार ने उनकी पैसों की मदद की।
4) औतार सिंह ने एमबीबीएस के दौरान कई पुरस्कार जीते। जिनमें सर्वश्रेष्ठ छात्र और हवीइट गोल्ड मेडल शामिल था।
5) औतार सिंह की एमडी के शोध का विषय था -
" इलेक्ट्रिकल रिजिस्टेंस ऑफ द स्किन इन नॉर्मल बिइन्गस एंड सायकौटिक्स ।"
इस शोध के लिए उन्होंने खुद अपने हाथों से सारा वैज्ञानिक उपकरण बनाया। इस शोध के लिए 400 मनोवैज्ञानिकों की जरूरत थी।
पुरस्कार
1) 1981 में उन्हें रॉयल सोसायटी, लंदन में और 1996 में रॉयल सोसायटी , एडीनब्रा की फेलोशिप मिली।
2) वे इंडियन नेशनल साइंस एकादमी और इंडियन साइंस कॉग्रेस के अध्यक्ष रहें।
3) वो टर्थड वर्ल्ड एकादमी के संस्थापकों में से एक थे।
4) 1986 में औतार सिंह को पद्म विभूषण से सम्मानित किया।
मृत्यु
औतार सिंह पेंटर की मृत्यु 21 दिसंबर, 2004 को दिल्ली में हुई।

Comments
Post a Comment