भारतीय वैज्ञानिक जिन्हें बर्डमैन के नाम से जाना जाता है !

 सलीम  अली  (1896 - 1987)




सलीम अली बीसवीं सदी में निर्विवाद रूप से भारत के सबसे महान जीवशास्त्री थे। उन्हें लोग प्यार से "बर्डमैन " के नाम से संबोधित करते थे। उन्होंने 80 वर्षों तक भारतीय महाद्वीप के पक्षियों का अवलोकन किया और उनकी जानकारी को किताबों में संजोया।

प्रारंभिक जीवन

1) सलीम अली का जन्म एक धनी व्यापारी परिवार में हुआ था।


2) दस साल की उम्र में ही उनके माता पिता का देहांत हो गया।


3) उसके बाद उनके मामा अमरुद्दीन तैयाबजी और मामी हमीदा ने पाला।


4) उन्होंने बंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में जीवशास्त्र पढ़ा , लेकिन बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ कर उन्हें टंगस्टन के व्यापार की देख रेख के लिए बर्मा जाना पड़ा। फिर जल्द वापस जीवशास्त्र की पढ़ने लगे।

5) 1918 में उनके दूर के रिश्तेदार तहमीना के साथ उनका विवाह हुआ।


6) जियोलॉजीकल सर्वे ऑफ इंडिया में जब उन्हें नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने कुछ समय के लिए प्रिंस ऑफ वेल्स म्यूसियम ऑफ बर्लिन में गाइड जैसा काम किया।

7) 1928 में वो जर्मनी गए और वहां जियोलॉजीकल म्यूसियम ऑफ बर्लिन के प्रोफेसर इरविन स्ट्रेसमैन से प्रशिक्षण लिया।

पुरस्कार

सलीम अली को बहुत सारे पुरस्कार मिले

1) ब्रिटिश ऑरनाथौलिजी यूनियन यूनियन मैडम 1967

2) वर्ल्ड कंजरवेशन यूनियन का फिलिप अवार्ड 1969

3) पद्म विभूषण 1976

4) वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड का पॉल गैटी वाइल्डलाइफ कंजरवेशन 1976

5) उन्हें तीन डॉक्ट्रेट की डिग्रियों से सम्मानित किया गया और 1985 में राज्य सभा की सदस्यता के लिए मनोनीत किया गया।

मृत्यु

1987 में डॉक्टर सलीम अली का कैंसर से देहांत हो गया।



1990 में कोइम्बोटूर में सलीम अली सेंटर फॉर ऑरनाथौलिजी एंड नेचुरल हिस्ट्री की स्थापना हुई।

Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?