भारतीय वैज्ञानिक प्रफुल्ल चंद्र महालनोबिस !
प्रफुल्ल चंद्र महालनोबिस (1893 - 1972 )
प्रफुल्ल चंद्र महालनोबिस प्रशिक्षण से भौतिकशास्त्री थे,दिल से स्टैटिटीशियन और विचारों से अर्थशास्त्री थे।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
1) प्रफुल्ल चंद्र महालनोबिस का जन्म 29 जून ,1893 में कलकत्ता में हुआ।2) दो भाई और तीन बहनों में वो सबसे बड़े थे। उनका परिवार धनी था और ब्रहमो समाज के उदार मूल्यों और परंपराओं में विश्वास रखते थे।
3) उनकी शुरुआती शिक्षा ब्रहमो स्कूल कलकत्ता में हुई।
4) 1912 में उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री प्राप्त की।
5) वो कलकत्ते में भौतिकशास्त्री सत्येन्द्र नाथ बोस और मेघनाथ साहा के समकालीन थे।
6) उनकी पत्नि निर्मला कुमारी ने जीवन भर उनके सभी कामों में हाथ बंटाया।
सम्मान
1) विश्व की अकादमियों ने सांख्यिकी और योजना के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने के लिए महालनोबिस को सम्मानित किया।2) 1945 में उन्हें फेलो ऑफ द रॉयल सोसायटी (एफआरएस) की सदस्यता चुना गया।
3) 1935 में इंडियन नैशनल साइंस एकादमी (इंसा) की स्थापना में उनका योगदान था।
4) उन्हें कलकत्ता, दिल्ली, स्कॉटहोल्म और सोफिया विश्वविद्यालयों ने डॉक्ट्रेट की पदवियों से नवाजा।
5) भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया।


Comments
Post a Comment