भारतीय वैज्ञानिक टी. आर.शेषाद्री !

थिरुवेंगदम राजेंद्रराम शेषाद्री (1900 - 1975)




1) टी. आर. शेषाद्री का जन्म 3 फरवरी 1900 को कुलितताई में हुआ जो तिरूचापल्ली जिले में कावेरी नदी के पास स्थित एक छोटा शहर है।

2) उनके पिता टी. आयनगर स्थानीय स्कूल में शिक्षक थे। शेषाद्री की प्रारंभिक शिक्षा, मन्दिरों के शहर श्रीरंगम और तिरूचापल्ली में हुई।


3) 1917 में शेषाद्री ने मद्रास के प्रेसीडेंसी कॉलेज में बीएससी (केमिस्ट्री) के लिए दाखिला लिया।


4) कॉलेज के दौरान वो रामकृष्ण मिशन द्वारा संचालित छात्रावास में रहते थे।


5) प्रेसीडेंसी कॉलेज में बी. बी. डे और पी. नारायण अय्यर ने उन्हें पढ़ाया।


6) बीएससी की पढ़ाई खत्म करने के बाद शेषाद्री ने एक साल रामकृष्ण मिशन में काम किया।


7) 1927 में भारत सरकार ने इंग्लैंड में उच्च शिक्षा पाने के लिए शेषाद्री को एक वजीफा दिया।

सम्मान

1) 1961 में शेषाद्री को फेलो ऑफ द रॉयल सोसायटी के सम्मान के लिए चुना गया।


2) कई विश्वविद्यालयों ने उन्हें डॉक्ट्रेट की डिग्री से नवाजा।


3) वो इंडियन साइंस कांग्रेस और इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी के अध्यक्ष भी रहे।


4) वो अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकों - टेट्राहेड्रन और फाइटोकेमेस्ट्री के संपादन मंडल के सदस्य भी थे।


5) 1963 में शेषाद्री को भारत सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।


6) रासायनिक संश्लेषण (केमिकल सिंथिसिस) में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें मद्रास यूनिवर्सिटी ने सर विलियम वेडबर्न और कर्जन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मृत्यु

थिरुवेंगदम राजेंद्रराम शेषाद्री की मृत्यु 27 सितंबर 1975 को हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?