डॉ.धर्मवीर भारती - 2
सम्मान और पुरस्कार
(1) 1967 में संगीत नाटक अकादमी के मनोनित सदस्य बनें।
(2) भारत सरकार ने 1972 में पद्मश्री से सम्मानित किया।
(3) 1997 में महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ने हिंदी की सर्वश्रेष्ठ रचना को "धर्मवीर भारती महाराष्ट्र सारस्वत" पुरस्कार को हर साल देने की घोषणा की। (जिसकी धनराशि 51,000 ₹ )
(4) 1984 में हल्दीघाटी श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार मिला जो महाराणा प्रताप फाउंडेशन के द्वारा दिया गया।
(5) 1985 में साहित्य अकादमी रत्न सदस्यता सम्मान।
(6) 1986 में संस्था सम्मान , उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान और 1988 में सर्वश्रेष्ठ नाटककार पुरस्कार, संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली द्वारा प्रदान किया गया।
(7) 1989 डॉ. राजेंद्र प्रसाद शिखर सम्मेलन, बिहार सरकार द्वारा और इसी वर्ष गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा द्वारा प्रदान किया गया।
(8) 1989 में भारत भारती पुरस्कार , उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा और 1990 में महाराष्ट्र गौरव, महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिया गया।
(9) 1991 में साधना सम्मान, कोडिया स्मृति सम्मान और 1992 में महाराष्ट्रच्या सुपुत्रांचे अभिनंदन सम्मान, वसंत राव नाईक प्रतिष्ठान द्वारा दिया गया।
(10) 1994 में व्यास सम्मान, के.के.बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिया गया।
(11) 1996 में शासन सम्मान (उत्तर प्रदेश हिंदी सम्मान द्वारा) और 1997 उत्तर प्रदेश गौरव , अभियान सम्मान संस्थान द्वारा प्रदान किया गया।
भारती जी की यात्राएं
1* 1961 में कॉमनवेल्थ रिलेशन कमिटी के आमंत्रण पर इंग्लैंड और यूरोप की यात्रा की।
2* 1964 में पश्चिमी जर्मनी के निमंत्रण पर जर्मनी की यात्रा।
3* 1966 में भारतीय दूतावास के नियंत्रण पर इंडोनेशिया और थाईलैंड की यात्रा।
4* 1971 में मुक्तिवाहिनी के साथ बांग्ला देश की गुप्त यात्रा।
5* भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान युद्व स्थल पर निरंतर रहकर उसके वास्तविक अनुभव लेना।
6* 1974 में मॉरिशस की जानता की समस्याओं का वास्तविक अनुभव लेने के लिए यात्रा।
Comments
Post a Comment