डॉ. सत्येंद्र नाथ बोस (1894 - 1974) - 1

सत्येंद्र नाथ बोस एक प्रसिद्ध गणितज्ञ और भौतिकविद थे।



प्रारंभिक जीवन


इनका जन्म 1 जनवरी,1894 को कलकत्ता में हुआ था। इनकी मां का नाम आमोदिनी देवी था ,वो एक धार्मिक महिला थीं। इनके पिता सुरेंद्र नाथ बोस रेलवे विभाग में एक अधिकारी थे।

इनका पैतृक गांव कलकत्ता से 40 किलोमीटर दूर नाडिया जिले के बड़ा जुगलिया में था।

बोस स्वभाव से काफ़ी विनम्र थे, इन्हें बच्चों से बहुत लगाव था। विज्ञान के अलावा इन्हें कला संगीत और साहित्य में भी रुचि थी।

वे बांग्ला, हिंदी , अंग्रेजी, फ्रेंच, लैटिन आदि भाषाओं के अच्छे ज्ञाता थे।
उनका मानना था कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा उनकी ही मातृभाषा में दी जानी चाहिए।

4 फरवरी,1974 को इनका निधन हो गया।

शिक्षा


सत्येंद्र नाथ का 5 वर्ष की आयु में दाखिला घर के पास ही के स्कूल में करा दिया गया। बाद में जब इनका परिवार गोवा बागान चला गया, तब इनका दाखिला दूसरे विद्यालय में करा दिया गया।


स्कूली शिक्षा के अन्तिम वर्ष में इन्होंने हिन्दू स्कूल में दाखिला लिया।

सत्येंद्र नाथ ने 1909 में एंट्रेंस एग्जाम पास किया और मेरिट में 5 वें स्थान पर रहे।


इन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज, कलकत्ता में विज्ञान के साथ इंटरमीडिएट करने के लिए प्रवेश लिया, जहां इन्होंने जगदीश चंद्र बोस और प्रफुल्ल चंद्र रे से शिक्षा प्राप्त की।


सत्येंद्र नाथ ने 1913 में बी.एस.सी. में गणित विषय से और 1915 में एम. एस. सी. प्रथम श्रेणी में पास की।


एम. एस. सी. करने के बाद इन्होंने एक शोध छात्र के रूप में 1916 में कलकत्ता विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया और "सापेक्षता के सिद्धांत" पर शोध किया।

Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?