डॉ.धर्मवीर भारती (1926 - 1997) - 1

गुनाहों का देवता जैसे एक महान उपन्यास के रचयिता 


 प्रारंभिक जीवन

धर्मवीर भारती का जन्म 25 दिसम्बर, 1926 को उत्तर प्रदेश के, इलाहाबाद शहर, के अतरसुइया मोहल्ले में हुआ था।
इनके पिता का नाम चिरंजीव लाल वर्मा और मां का नाम चंदा देवी था। 

इनका प्रथम विवाह कांता कोहली के साथ हुआ था और इनसे अलगाव के बाद भारती जी का दूसरा विवाह पुष्पा लता शर्मा (पुष्पा भारती) के साथ हुआ,जो की एक प्रसिद्ध साहित्यकार थी।
4 सितम्बर,1997 में इनका निधन हो गया। 


शिक्षा और कार्य 

(1) भारती जी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हिंदी विषय से एम.ए. और हिंदी सिद्ध साहित्य पर पी.एच.डी. की पढ़ाई की थी।

(2) वर्ष 1950 से 1960 तक इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ये शिक्षक के तौर पर कार्यरत रहे।

(3) कुछ वर्षों तक भारती जी ने इलाहाबाद से ही प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक पत्र " संगम " के संपादक के रूप में कार्य किया। भारती जी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में भी शामिल रहे।

(4) भारती जी 1959 से 1987 तक बंबई से प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक पत्र " धर्म " के प्रधान संपादक भी रहे। 

कृतियां 

(1) धर्मवीर भारती जी एक महान कवि, कथाकार और नाटककार भी थे। कहानी, समीक्षा, यात्रावृत्त, नाटक, निबंध में भी उन्हें सफलता मिली थी। 

(2) कथा साहित्य में साझे सामाजिक और मनोवैज्ञानिक सिद्धांतों को उठाया था।

(3) उनका लिखा उपन्यास गुनाहों का देवता इनकी सबसे मशहूर कृति है। जिस पर फिल्म और टीवी सीरियल भी बनाया जा चुका है।

काव्य - अशोक युग, कनुप्रिया, सात गीत वर्ष ठंडा लोहा। 

निबंध संग्रह - कहानी - अनकहनी, ठेले पर हिमालय,

कहानी - चाँद और टूटे हुए लोग, पश्यंती 

उपन्यास - सूरज का सातवाँ घोड़ा, गुनाहों का देवता 

नाटक - नदी प्यासी थी और लवली झील 
आलोचना - मानव मूल्य और साहित्य 

इन्होंने अन्य विदेशी भाषाओं का अनुवाद भी किया।

Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?