भगत सिंह भाग - 4

भगत सिंह की पहली गिरफ्तारी  

एक बार जब वे अमृतसर में एक ट्रेन से उतरे तब अंग्रेज सरकार के कुछ खुफिया लोग उनके पीछे लग गए और ट्रेन में बैठकर लाहौर पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और लाहौर फोर्ट जेल में बंद कर दिया।


1926 में दशहरा मेले में उपद्रवियों ने बम फेंक दिया था। जिससे 10 - 12 लोग मर गये और 50 लोग घायल हो गये थे। जिसके लिए भगत सिंह को गिरफ्तार किया गया।

दूसरे क्रांतिकारियों के बारे में जानने के लिए उन्हें तरह - तरह यातनाएं दी। वे उन्हें कांटेदार चाबुक से पीटते थे और भाले से उनकी देह को छेड़ते थे, लेकिन भगत सिंह ने उन्हें कुछ नहीं बताया।


अंत में एक मजिस्ट्रेट ने यह फैसला दिया कि 60 हजार रुपए की जमानत देने पर भगत सिंह को रिहा किया जा सकता है। ये जमानत दुनीचंद और दौलतराम ने दी। 

Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?