भगत सिंह भाग - 1

 जन्म 

भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर ,1907 को लगभग सुबह के 9 बजे, उस समय के पंजाब प्रान्त में ,लायलपुर जिले में, बंगा  नामक गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम किशन सिंह और मां का नाम विद्यावती देवी था। वे अपने माता पिता की तीसरी संतान थे।



शिक्षा 

भगत सिंह की शिक्षा बंगा गांव के प्राइमरी स्कूल में शुरू हुई। प्राइमरी स्कूल से पास होने पर भगत सिंह अपने माता पिता के पास नवांकोट, लाहौर चले गए। जहां उनका दाखिला 1916 में डी. ए. वी. स्कूल में पांचवी कक्षा में करा दिया गया। जहां उन्होंने संस्कृत ऊर्दू और अंग्रेजी की शिक्षा ली।

1923 में भगत सिंह ने एफ. ए. इण्टर की परीक्षा पास की और बी. ए. के प्रथम वर्ष में दाखिला हुए। 

कानपुर में वे एक क्रांतिकारी गणेश शंकर विद्यार्थी के संपर्क में आए। भगत सिंह को उनके दैनिक समाचार पत्र " प्रताप " के कार्यालय में एक जगह मिल गयी और वहीं उन्हें एक क्रांतिकारी के रुप में प्रथक प्रशिक्षण मिला।

कानपुर में भगत सिंह बलवंत सिंह के नाम से रहते थे। भगत सिंह को विद्यार्थी जी ने शादीपुर गाँव (जिला अलीगढ़ ) के नेशनल स्कूल में हेड मास्टर बनवा दिया।

Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?