करतारसिंह सराबा भाग - 1
प्रारंभिक जीवन
1) करतारसिंह का जन्म 16 नवंबर ,1896 को "सराबा " नाम के गांव में जिला लुधियाना में हुआ था।
2) करतारसिंह के पिता का नाम मंगल सिंह था ,जो एक सफल काश्तकार और उनकी मां का नाम साहिब कौर था। उनकी छोटी बहन का नाम धनकौर था।
3) करतारसिंह के दादाजी सोहनसिंह ने कूका नेताओं को मलेर कोटला में अंग्रेजों की तोपों से शहीद होते देखा था।
4) करतारसिंह ने लुधियाना से मैट्रिक करके लाहौर में दाखिला ले लिया।
5) सराबा गांव के कुछ लोग "गदर आंदोलन" के सदस्य थे। वे अमेरिका में हिंदुस्तानी "गदर पार्टी " के नियंत्रण पर सैनफ्रैंसिस्को जा रहे थे। करतारसिंह अपनी शिक्षा को अधुरी छोड़कर उनके साथ चले गए।
6) वहां उनको "गदर पार्टी " के प्रेस का इंचार्ज बना दिया गया। प्रथम महायुद्ध शूरू हो चुका था। गदर पार्टी बहुत तेजी से काम कर रही थी।
7) 16 नवंबर, 1915 को करतारसिंह को फांसी पर लटका दिया गया।

Comments
Post a Comment