शाह अब्दुल लतीफ के जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण वर्ष !
1) 1689 - हैदराबाद (सिंध, अब पाकिस्तान) में हाला तालुका हाला हवेली गांव में जन्म।
2) 1694 - वाई गांव के आखॅड नूर मुहम्मद भट्टी के पास शिक्षा - प्राप्ति के लिए भेजे गए। बच्चे ने अरबी भाषा की बारहखड़ी के पहले अक्षर " अलिफ" के आगे कुछ भी पढ़ने से इन्कार कर दिया।
3) 1708 - प्रेम में निष्फलता के बाद दरवेश बन गए।
4) 1709 - 1712 = रेगिस्तान में भटकते रहे और लखपत, गिरनार, द्वारका, जैसलमेर, बीकानेर, धार, गांजा, हारो, लहुट , लामाकन , काबुल, हिंगलाज, करांची, भामभोर , मुघाभीम , पोरबंदर और थाटा की मुलाकातें ली।
5) 1714 - मिर्जा मुगल वेग की पुत्री सईदा बेगम से विवाह।
6) 1720 - शाह ईनायत खान की मृत्यु।
7) 1721 - शाह मुल्तान गये। मुल्तान के सम्राट मियां नूर मोहम्मद ने शाह को मारने के लिए कई उपाय किये। निष्फल होने पर शाह की महानता का अनुभव कर उसने शाह के कदमों में गिरकर माफी मांगी।
8) 1742 - शाह के पिताजी शाह हबीब की मृत्यु।
9) 1752 - भीत में शाह की मृत्यु।
1754 में शाह की कब्र पर मियां गुलाम शाह कुल्होरो ने स्मारक बनाया। उस समय के महानतम कलाकार इदान ने इस स्मारक की रचना की थी।

Comments
Post a Comment