महाभारत में कितनी जुड़वां संताने थी ?

☀️ नकुल और सहदेव - महाराज पांडु की पत्नी माद्री और अश्विनी कुमारों की जुड़वां संताने थे।

महाराज पाण्डु की दूसरी पत्नी माद्री थी। जिनके दो पुत्र नकुल और सहदेव थे।

महाराज पाण्डु के कहने पर कुंती ने दुर्वासा ऋषि द्वारा दिया हुआ मंत्र माद्री को बताया। 

जिसका प्रयोग करके माद्री ने अश्विनी कुमारों का आवाह्न किया।

जिनसे माद्री को नकुल और सहदेव दो जुड़वा संताने प्राप्त हुई।


☀️ मत्स्य और मत्स्यगंधा (सत्यवती) दोनों जुड़वां थे। इनके पिता उपरिचर और उनकी माँ आद्रिका नाम की अप्सरा थी जो श्राप के कारण मछली के रूप में थी।


☀️ कृप और कृपि - कृपाचार्य और कृपि दोनों जुड़वां भाई बहन थे। इनका पालन पोषण महाराज शांतनु ने किया था। 

इनकी माता का नाम नामपदी और पिता शरद्वान थे।

कृपि का विवाह आगे चलकर पांडवों और कौरवों के गुरु द्रोणाचार्य से हुआ था।


Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?