85 हजार वर्षों तक राज करने वाले सहस्त्रर्जुन ?
सहस्त्रर्जुन श्री कृष्ण के पूर्वज थे, इनके पिता का नाम कृतवीर्य था। इनकी सहस्त्र (हजार) भुजाएं थी,इसलिए इन्हें सहस्त्रर्जुन अर्जुन कहते थे।
अर्जुन को क्या वरदान मिला था ?
सहस्त्रर्जुन ने अत्रिकुल में उत्पन्न श्री दत्तात्रेय जी की आराधना से सहस्त्र भुजाएं, अधर्माचरण का निवारण, स्वधर्म का सेवन, युद्ध में संपूर्ण पृथ्वी पर विजय, धर्म के अनुसार प्रजा का पालन, शत्रुओं से अपराजय और त्रिलोकप्रसिद्ध पुरुष से मृत्यु जैसे कई वर मांगें और प्राप्त किये थे।
अर्जुन ने कितने वर्षों राज्य किया ?
सहस्त्र अर्जुन ने संपूर्ण सप्तद्वीप पृथ्वी का पालन और 10,000 यज्ञों का अनुष्ठान किया था।
उनके राज्य में कोई भी पदार्थ नष्ट नहीं होता था। उन्होंने 85,000 वर्ष तक राज्य किया।
इनके राज के 85,000 वर्ष पूर्ण होने पर परशुराम जी के हाथों से सहस्त्रार्जुन का वध हुआ।
Comments
Post a Comment