प्राचीन काल में यज्ञ द्वारा प्राप्त संताने कौन है ? - २
💠जमदग्नि ऋषि और विश्वामित्र
चंद्रवंशीय राजा गाधि की पुत्री का नाम सत्यवती था। उनका विवाह भृगु ऋषि के पुत्र ऋचीक से हुआ था।
ऋचीक ने संतान की कामना से सत्यवती के लिए चरु (यज्ञीय खीर) तैयार किया और पुत्र की उत्पत्ति के लिए चरु सत्यवती की माता के लिए भी बनाया।
फिर अपनी पत्नी से बताया कि यह चरु तुम्हारे लिए है और यह तुम्हारी माता के लिए इसका सही प्रकार से उपयोग करना। ऐसा कहकर वे वन चले गए।
उनके जाने के बाद सत्यवती की माता ने कहा कि तू अपना चरु मुझे दे दे और मेरा तू ले ले, सत्यवती ने ऐसा ही किया।
वन से वापस लौटने पर ऋषि को पता चला कि सत्यवती ने अपना चरु अपनी माँ को दे दिया।
तब ऋचीक ऋषि ने क्रोधित होकर अपनी पत्नी से कहा कि मैंने माता के चरु में संपूर्ण ऐश्वर्य, पराक्रम, शूरता और बल की संपत्ति का आरोपण किया था और तुम्हारे चरु में शांति, ज्ञान, तितिक्षा आदि संपूर्ण ब्राह्मणोचित गुणों का समावेश किया था। इसके बाद सत्यवती ने जमदग्नि को जन्म दिया और उनकी माता ने विश्वामित्र को।
जमदग्नि ने इक्ष्वाकु कुल रेणू की कन्या रेणुका से विवाह किया, जिससे परशुराम जी का जन्म हुआ। जो भगवान नारायण के अंश थे।
Comments
Post a Comment