बलवंत सिंह भाग - 1

भगत सिंह के के द्वारा फरवरी, 1928 में लिखे शहीदों के जीवन परिचय के अनुसार -

बलवंत सिंह का जन्म गांव खुर्दपुर , जिला जलांधर में पहली आश्विन ,संवत् 1939 विक्रम शुक्रवार को हुआ था। इनके पिता का नाम सरदार बुद्धसिंह था। इनका परिवार काफी धनी था। 

शिक्षा 

बलवंत सिंह का दाखिला आदमपुर कमिडिल स्कूल में कराया गया। पढ़ाई के दौरान ही इनका विवाह हो गया और जल्द ही इनकी पत्नी का स्वर्गवास भी हो गया।


मिडिल पास किए बिना ही इन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और फौज में भर्ती हो गए। इनकी पलटन में इनका संपर्क कर्मसिंह जी से हुआ। उनकी संगति में बलवंत सिंह जी का ईश्वर भजन की ओर झुकाव हो गया। इसी दौरान उनका दुसरा विवाह हुआ। उन्होंने दस साल तक नौकरी की, फिर अचानक से नौकरी छोड़कर गांव लौट आए। 

गांव लौटकर ,वहीं की एक गुफा में बंद रहकर भजन कीर्तन में तल्लीन रहने लगे। 11 महिने तक वहीं रहने के बाद बाहर आते ही सन् 1905 में कैनेडा चले गए।

फांसी 

1916 में बलवंत सिंह जी को लाहौर षड्यंत्र के दूसरे अभियोग शामिल किया गया, इन पर विद्रोह का आरोप लगाया गया और इन्हें फांसी की सजा सुना दी गई। 

Comments

Popular posts from this blog

युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ

किस ऋषि का विवाह 50 राजकुमारियों से हुआ था ?

पुराणों में इंद्र, सप्तऋषि मनु और मन्वन्तर क्या है ?