शचींद्रनाथ सान्याल भाग - 1
प्रारंभिक जीवन
शचींद्रनाथ सान्याल का जन्म 3 जून ,1893 को बनारस में हुआ था। उनके पिता का नाम हरिनाथ सान्याल और मां का नाम क्षीरोदाबासनी देवी था।
जब उनकी उम्र 15 साल की थी, तब उनके पिता का देहांत हो गया।
उनके भाई जतीन्द्रनाथ दास और भूपेंद्रनाथ भी जाने माने क्रांतिकारी थे।
उनकी प्रारंभिक शिक्षा क्वींस कॉलेज , बनारस में हुई थी।
अनुशीलन समिती
1902 में सतीशचंद बसु द्वारा बनायी गई , अनुशीलन समिती जो भारतीय क्रांतिकारियों का एक प्रमुख दल था।
बनारस में ढाका अनुशीलन समिती की स्थापना की गई। अंग्रेज सरकार ने इनका नाम यंग मैन एसोसिएशन रखा गया। इसमें शारीरिक विकास के लिए खेलकूद आदि कराया जाता था। इसके माध्यम से वह युवाओं को क्रांतिकारी बनाना चाहते थे।
इस समिति को चलाने के कारण, अंग्रेज सरकार द्वारा शचींद्रनाथ सान्याल को कई तरह से परेशान किया जाता था।

Comments
Post a Comment