शचींद्रनाथ सान्याल भाग - 3
क्रांतिकारी गतिविधियां
शचींद्रनाथ सान्याल कई क्रांतिकारी गतिविधियों में शामिल थे ,जैसे - 1912 में अंग्रेज़ी वायसराय लॉर्ड हार्डिंग पर बम फेंकना, 1915 की ग़दर क्रान्ति ,राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खान के साथ काकोरी काण्ड में ,चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों को हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (एच. आर. ए.) का गठन।
सान्याल ने राइट टू रिकॉल का विचार दिया , जिसका अर्थ है - " आपके चुने हुए मंत्री अगर आपकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते हैं, तो उनका कार्यकाल खत्म होने से पहले ही उनको वोटिंग के जरिए पद से हटाने का अधिकार था।"
"द रिवोल्यूशनरी " नाम से छापे जाने वाले उनके संगठन का घोषणा पत्र बांटते समय बांकुरा में सान्याल जी को गिरफ्तार कर लिया और दो साल की सजा दी गई। काकोरी काण्ड में शामिल होने के कारण सान्याल जी को काला पानी की सजा हुई।
शचींद्रनाथ सान्याल गांधी जी के अहिंसावादी विचार के सख्त विरोधी थे।

Comments
Post a Comment