विदेशी भूमि पर भारतीयों के अखबार और संस्थाएं
1) तारकनाथ दास " फ्री हिन्दुस्तान " नामक अखबार निकालते थे, और "समिति" नामक संस्था के प्रधान भी थे।
इस संस्था से सारंगधर दास,जी. डी. कुमार,शैलेंद्र बोस ,लस्कर और ग्रीन नामक एक अमेरिकी भी जुड़े थे।
2) रामनाथ पूरी ने 1908 में ओकलैंड में "हिन्दुस्तान एसोसिएशन " नाम की एक संस्था बनायी और "सर्कुलर ऑफ फ्रीडम" नाम से एक अख़बार भी निकाला।
3) जी. डी. कुमार ने बैंकोवर में "स्वदेशी सेवक" नाम से अखबार निकाला।
4) सुंदर सिंह ने "आर्य" नामक अखबार निकाला।
5) रहीम और आत्माराम ने बैंकोवर में "यूनाइटेड इण्डिया लीग " का गठन किया।
6) लाला हरदयाल ने सैन फ्रांसिसको में "हिंदुस्तानी स्टूडेंट्स एसोसिएशन" नाम की एक संस्था गठित की।
7) 1913 में एस्टोरिया की "हिंदुस्तानी एसोसिएशन" की गठन हुआ। करीम बक्श, नवाब खान, बलवंत सिंह , केसरी सिंह और करतार सिंह सराभा इसके सदस्य थे।
8) ठाकुर दास और उनके मित्रो ने सेंटजॉन में रहने वाले भारतीयों के लिए एक संस्था गठित की।
1913 में शिकागो में "हिंदुस्तानी एसोसिएशन ऑफ द युनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका" का गठन हुआ।
9) लाला हरदयाल और बाबा सोहनसिंह भकना ने "हिंदुस्तानी एसोसिएशन ऑफ द पैसिफिक कॉस्ट" नाम की संस्था का गठन किया। सोहनसिंह इसके अध्यक्ष और लाला हरदयाल इसके सचिव थे।
1913 में एसोसिएशन ने सैन फ्रांसिसको " गदर " नामक अखबार निकालने का फैसला लिया। इसके बाद एसोसिएशन का नाम बदलकर " ग़दर पार्टी " कर दिया गया।
Comments
Post a Comment