सरोजिनी नायडू भाग - 1
प्रारम्भिक जीवन
सरोजिनी देवी का जन्म सन् 1879 ई. की 13 फरवरी को दक्षिण हैदराबाद में हुआ था।
इनके पिता का नाम डॉक्टर अघोरनाथ चट्टोपाध्याय था जो एक प्रसिद्ध ब्राह्मण कुल के थे। वे एक उच्च कोटि के वैज्ञानिक और पण्डित थे।
इनकी माता का नाम वरदा सुन्दरी चट्टोपाध्याय था जो बंगाली भाषा में कविता लिखती थी।
1877 ई. में सरोजिनी के पिता ने एडिनबरा युनिवर्सिटी से डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि प्राप्त की और स्वदेश लौट कर दक्षिण हैदराबाद में "निज़ाम कॉलेज " की स्थापना की और जीवन भर शिक्षा के कार्य में ही लगे रहें।

Comments
Post a Comment