साईकिल किसने कब बनाई, साइकिल का म्युजियम और साईकिल की पहली रेस
ब्रिटेनिका इनसाइक्लोपीडिया की मानेें तो लियोनार्डो द विंचि की पेंटिंग में मिली थी, साइकिल की पहली डिज़ाइन। यह पेंटिंग बनाई गई सन् 1492 में।
चार पहिए की साइकिल
माना जाता है कि पहिए के वाहन बनने की शुरुआत 1418 में गीयोवानी फोनटाना (Giovanna Fontana) नामक ,इटली के इंजिनियर को सबसे पहली साइकिल का निर्माता माना जाता हैं।
गीयोवानी फोनटाना नेे चार पहिया वाहन जैसा ही कुछ बनाया था।
दो पहिए वाली साइकिल
दो पहिए वाली पहली साइकिल को जर्मनी के बोरेन कोर्ल वॉर्न ड्रेस डी साउब्रून ने 1813 में बनाया था।
वर्ष 1817 में उन्हींने 14 किमी तक इसकी सवारी की थी।
1818 में इस अनोखी मशीन को लोगों ने पहली बार पेरिस में लगाई गई एक प्रर्दशनी में देखा।
1818 में इस अनोखी मशीन को लोगों ने पहली बार पेरिस में लगाई गई एक प्रर्दशनी में देखा।
बोरेन कोर्ल वॉर्न ड्रेस डी साउब्रून अपनी सवारी को रनिंग मशीन कहते थे। यह लकड़ी की बनी होती थी। इसमें पैडल नहीं होता था। इसे चलाने के लिए साइकिल की सीट पर बैठ कर चालक को जमीन पर दौड़ लगाना पड़ता था।
यह उस समय काफी महंगी हुआ करती थी। इसे हॉबी हॉर्सेज के नाम से जाना जाता था।
यह उस समय काफी महंगी हुआ करती थी। इसे हॉबी हॉर्सेज के नाम से जाना जाता था।
तीन पहिए वाली साइकिल
अबाउट डाॅट कॉम के अनुसार फ्रांसीसी पिता पुत्र कि जोड़ी पियरे एंड अर्नेस्ट को आधुनिक साइकिल का आविष्कारक माना जाता है यह तीन पहियों वाली साइकिल थी, इसे 1867 में बनाया गया था।
धातु की पहली साइकिल
वर्ष 1870 में लकड़ी कि साइकिल कि जगह धातु की साइकिलें बनने लगी। इसका अगला पहिया पिछले से बड़ा
था। यह सवारी सुरक्षित नहीं थी। इसी वजह से इसको
डेंजर टॉय के नाम से जाना जाता था।
पैडल का अविष्कार
कुछ इतिहासकार पैडल के अविष्कार का श्रेय स्काॅटलैड के लुहार किर्क पैट्रिक मैकमिलन को देेते है। इसका अविष्कार 1812 से 1878 के बीच किया गया।
चेन का अविष्कार
वर्ष 1880 के आस पास जब चेन का अविष्कार किया गया, तो साइकिल के पहिए एक जैसे बनाए जाने लगे। मैनचेस्टर इंग्लैंड के निवासी हैंस रोनाल्ड ने चेन का अविष्कार किया था।
अमेरिका के छात्रों की एक पहिए की साइकिल
ओहिओ,अमेरिका के सेंट हेलेन स्कूल से ग्रैजुएशन करने वाले छात्रों को युनिसाइकिलिंग यानी एक पहिए
वाली साइकिल चलाना सीखना होता है। यहां से ग्रैजुएट छात्र इस कला में निपुण होते थे।
वाली साइकिल चलाना सीखना होता है। यहां से ग्रैजुएट छात्र इस कला में निपुण होते थे।
साइकिल की पहली रेस
साइकिल की पहली रेस 31 मई 1868 को हुई थी। इसका आयोजन पेरिस पार्क दी सेंट क्लाउड में किया गया। यह रेस 1200 मीटर की थी। इसके विजेता का नाम जेम्स मुरे था , वे इंग्लैंड के थे।
साइकिल का म्युजियम
न्यूयॉर्क स्थित पैडलिंग बाइसाइकिल म्युजियम में पुरानी साइकिलों का संग्रह देखा जा सकता है।





Comments
Post a Comment